निरसा में जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला किया जब्त

निरसा. धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। इस दौरान जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा निराशा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा स्थित अवैध रूप से संचालित सक्षम उद्योग प्रतिष्ठाण में छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

निरसा में 200 टन अवैध कोयला जब्त

इस छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार, निरसा के कोल कारोबारी सिंह भाइयों द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का संचालन किया जा रहा था। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि संयुक्त रूप से जिला खनन पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी जीएसटी के पदाधिकारी, सेल टैक्स की टीम एवं खान निरीक्षक द्वारा यह छापेमारी की गयी है।

निरीक्षण के क्रम में सक्षम उद्योग प्रतिष्ठान में दो ट्रकों में कोयला लोड करते हुए पकड़ा गया तथा प्रतिष्ठान परिसर में वृहद मात्रा में कोयला पाया गया, जिसे ईसीएल मुगमा एरिया एवं सीआईएसएफ के सहयोग से जब्त कर ईसीएल के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दोनों ट्रकों को निरसा थाना के सुपुर्द करते हुए प्रतिष्ठाण के मालिक एवं जमीन रैयत के ऊपर प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...