पटना: Bihar सरकार ने राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सरकार ने कुल 22 प्रशासनिक पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। तबादले में दो डीटीओ को भी इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार लखीसराय के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को पश्चिम चंपारण का बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सिवान का बंदोबस्त पदाधिकारी, सुपौल के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बंदोबस्त पदाधिकारी, अरवल के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अररिया का बंदोबस्त पदाधिकारी, अरवल के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अरवल का बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को पटना का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही कैमूर के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को बंदोबस्त पदाधिकारी, रोहतास के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को रोहतास का बंदोबस्त पदाधिकारी, अरवल के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भोजपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी, लखीसराय के जिला पंचायत राज पदाधिकारी को बक्सर का बंदोबस्त पदाधिकारी, सारण के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सारण का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

सीतामढ़ी के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को गोपालगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी, वैशाली के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दरभंगा का बंदोबस्त पदाधिकारी, बेगूसराय के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को समस्तीपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी, शिवहर के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को मधुबनी का बंदोबस्त पदाधिकारी, औरंगाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी को बंदोबस्त पदाधिकारी, कटिहार के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया के वरीय उप समाहर्ता को वैशाली का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही सिवान के जिला परिवहन पदाधिकारी को पूर्वी चंपारण का बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण ) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भागलपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण के वरीय उप समाहर्ता को कैमूर का भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनिया और मोहनिया कैमूर के भूमि सुधार उप समाहर्ता को पश्चिम चंपारण का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। प्रशासनिक पदाधिकारियों के तबादले के बाद जिलों के जिलाधिकारी बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- अभी और महंगी होगी Vegetables, अभी और महंगी होगी सब्जी, दुकानदारों ने कहा जब तक…
77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar
Bihar Bihar


















