Munger में वृद्ध दंपत्ति से लुटपाट का तार जुड़ा है स्मैक के स्मगलिंग से, 4 गिरफ्तार

मुंगेर: मुंगेर पुलिस ने एक वृद्ध दंपत्ति के साथ लूटपाट मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूट के सामान के साथ ही चार स्मैकियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने खुलासा किया कि लुटेरों ने दंपत्ति से उसके फोन और ऑनलाइन पेमेंट का पिन लेकर बैंक खाता से भी 70 हजार रूपये उड़ाए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से दो पहले भी स्मैक बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस ने सभी के पास से पांच मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग स्मैक की लत की वजह से लूटपाट करने लगे और उन्होंने वृद्ध दंपत्ति के बैंक खाते से भी 60 हजार रूपये भी निकाल लिए जबकि उनके पास से 10 हजार रूपये नकद लूट लिए थे। बदमाशों ने रूपये जिस खाता में भेजा था उस खाता को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जिस खाते में रूपये भेजे गए थे वह खाता स्मैक के सप्लायर का है, पुलिस जल्दी ही स्मैक के सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि लूट कांड का उद्भेदन तो हुआ ही अब इसके साथ ही स्मैक स्मगलिंग का भी तार जुड़ने लगा है। पुलिस जल्द ही स्मैक के चेन का भी खुलासा कर लेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Aurangabad में देवर ने भाभी की हत्या कर फेंका नहर में, मृतिका की बेटी ने कहा…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

MUNGER MUNGER MUNGER MUNGER

MUNGER

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...