बरकट्ठा में सड़क हादसे में हुई थी शहाबुद्दीन की मौत, एसपी और डीसी ने दी जानकारी


हजारीबाग. बरकट्ठा में संदिग्ध स्थिति में शहाबुद्दीन के शव का पुलिस ने बरामद किया था, जिसे मोब लिंचिंग की घटना बताई जा रही थी। इस संदिग्ध मौत पर जिला प्रशासन ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट किया है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है।

बरकट्ठा में शहाबुद्दीन की मौत का खुलासा

हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जिला के बरकट्ठा थानान्तर्गत ग्राम-बसरामों में शहाबुद्दीन, पिता महदली मियां, ग्राम-रघुनियाडीह, थाना-जयनगर, जिला-कोडरमा बच्चों को पढ़ाने तथा मस्जिद में इमामत करते थे। दिनांक 30 जून को मृतक शहाबुद्दीन बरकट्ठा के ग्राम-बसरामों से अपने मोटरसाईकिल JH10F- 9434 से अपना घर ग्राम-रघुनीयाडीह जा रहे थे। जाने के कम में बरकट्ठा थाना अंतर्गत ग्राम- छुतहरिकटिया पक्की सड़क के पास समय करीब 08:10 बजे सुबह अनियंत्रित होकर मोटरसाईकिल से गिर गये और उनके सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना में अनिता देवी भी घायल

बरकट्ठा थाना प्रभारी और गश्ती दल के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी शहाबुद्दीन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, बरकट्ठा पहुंचाया गया, जहां चिकिस्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला अनिता देवी को भी बरकठा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया जा रहा था, लेकिन उक्त महिला घर पर इलाज करने की बात कह कर चल गई।

इस घटना में कुछ विडियों फुटेज का हवाला देते हुए मृतक के पत्नी ने 2 जूलाई को मारपीट कर हत्या करने की बात बताते हुए लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना को दिया था। आवेदन के अधार पर बरकट्ठा थाना में 2 जुलाईको ही कांड संख्या-138/24 धारा-103 (2) बीएनएस के तहत कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में अब तक यह बात कहीं से भी हत्या के संबध में कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में मृतक की रोड एक्सीडेंट से मौत बतायी गयी है।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...