बरकट्ठा के गोरहर में कोलकाता से पटना जा रही वैशाली बस पलटी,पांच लोगों की मौत,एक दर्जन से अधिक घायल

हजारीबाग:  बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।वही  करीब एक दर्जन लोग हल्के मात्रा में चोटिल हुए हैं  इसके साथ 3 गंभीर रूप से घायल होने की भी सुचना है।घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे की है।

बताया जाता है कि यहां सड़क वन वे  में है और सिक्स लाइन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क काट छोड़ दिया है।गोरहर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस के मदद से घायलों को बाहर निकल गया है।अब तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में अधिक महिलाओं की हैं।

वैशाली नामक बस WB 76A 1548 बिहार के पटना जा रही थी।घायलों को निकालने में पूर्व विधायक जानकी यादव व उनके टीम भी पहुंची और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई है।इस घटना के बाद एक बार फिर से सिक्स लेन सड़क निर्माण में लगी राज केसरी नाम कंपनी पर सवाल खड़े हो गए हैं।  अब तक 2 सालों में सैकड़ों से अधिक मौतें हो चुकी हैं।बुधवार को हुई यह घटना अब तक का यह सबसे बड़ी घटना है।

सड़क निर्माण मे लापरवाही के कारण इस रोड पर लगातार दुर्घटना होती रही है।मौके पर बरही sdo जोहन टुडू, डीएसपी अजित कुमार बिमल,बरकट्ठा के सीओ श्रवण झा,थाना प्रभारी अजय सिंह सहित अधिकारी जमे थे ।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। ज्ञात हो कि बरकट्ठा सिक्स लेन का निर्माण पिछले 6 सालों से चल रहा है और अब तक 2 किलोमीटर का निर्माण में पूरा नहीं किया जा सका है निर्माण का कार्य पेटी कांट्रेक्टर राज केसरी कंपनी को दिया गया है । घटना के बाद एक बार फिर से क्षेत्र में उबाल है ।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...