Advertisement
Advertisement

पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की हत्या

अररिया : अररिया के रानीगंज में पिछले साल हुए जर्नलिस्ट विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रानीगंज के बेलसरा में बदमाशों ने भवेश यादव पर अलग-अलग हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की। जबकि हुए फायरिंग में उनका सहयोगी बाइक चालक रजनीश बुरी तरह जख्मी हो गया।उनके पीठ पर गोली लगी है। जिसे नाजुक हालत में समुचित इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।

आपको बता दें कि भवेश यादव शादी समारोह में भोज खाकर रात में 11 बजे अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड संख्या-7 में सड़क को जामकर उसका घेराव करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। भवेश को सर, कमर और सीने में चार गोली लगने की बात कही जा रही है। पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में हाल में ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

वहीं अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि आपसी गैंगवार में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के ऊपर कई मामले दर्ज है। जिसमें एक वर्ष पूर्व पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है जो जेल में बंद था। अभी कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ है। एसपी ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : अररिया के DFO ने 75वां वन महोत्सव का किया शुभारंभ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...