सोना-चांदी की दुकान से लाखों रुपये का आभूषण की लूट

आराः आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित सोना-चांदी की दुकान से लाखों रुपये का आभुषण की लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने शहर में सनसनी फैला दिया है। सोमवार की शाम हथियारबन्द अपराधियों ने गोपाली चौक शुक्ला मार्केट स्थित एपी ज्वेलर्स एवं जेके ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दुकानदार को बंधक बना लाखों रुपए के आभूषण लूट ले गयें। बताया जाता है कि एपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने 100 ग्राम सोना का आभूषण,  15 ग्राम का सोने का चेन, 200 ग्राम चांदी, गल्ला में रखा 50 हजार नगदी समेत पौने 7 लाख रुपये और जेपी ज्वेलर्स से 10 किलो चांदी की लूट की।

बताया जा रहा है कि लूट को अंजाम देने का बाद अपराधी आराम से फायरींग करते हुए ब्राह्मण टाली की ओर निकल गयें। हालांकि इस दौरान दूकान के स्टाफ ने अपराधियों का पीछा किया। लेकिन अपराधियों के द्वारा हथियार लहराने के कारण कुछ नहीं किया जा सका। अपराधियों की तस्वीर घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना पाकर टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत और एसडीओपी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये हैं।  

ज्वेलरी दुकान से चोरों ने उड़ाए पांच लाख के आभूषण, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...