JSSC Paper Leak मामले का मास्टरमाइंड यहां से गिरफ्तार, अब खुलेगा राज…

Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने JSSC-CGL पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी अमन सिंह को भोजपुर जिले आरा से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से कई सामान भी जब्त किया है।

JSSC : कई छात्रों के एडमिट कार्ड और लैपटॉप बरामद

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पेपर लीक मामले में बिहार से भी कई लोग शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर में सर्च अभियान के दौरान आरोपी के पास से लैपटॉप, कई एटीएम और डेबिट कार्ड के साथ मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से कई छात्रों के एडमिट कार्ड भी बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें- Garhwa Crime : युवक आया और करने लगा अंधाधुन फायरिंग, फिर जो हुआ… 

24 जनवरी को हुआ था परीक्षा

बता दें कि JSSC के द्वारा इसी साल 24 जनवरी को राज्य के 735 केन्द्रों पर CGL की परीक्षा आयोजित की थी। जिसके बाद परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप लगे थे। परीक्षा के बाद छात्रों ने JSSC कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया था। इसके साथ ही पेपर लीक के मामले की जानकारी आयोग को इमेल के जरिए मिली थी। जिसके बाद आयोग के द्वारा नामकुम थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!