निरसा में महिला की हत्या का खुलासा, मामले में दो गिरफ्तार

निरसा/धनबाद. बीते लगभग दो माह पूर्व निरसा अनुमंडल के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियारकनाली रेलवे लाइन के समीप घायल अवस्था में मिली महिला के हत्यारे को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

निरसा में महिला की हत्या का खुलासा

इस संबंध में निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शुक्रवार को मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई 2024 को गलफरबाड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि सियारकनाली रेलवे लाइन समीप अधमरा स्थिति में एक महिला पड़ी हुई है। उसी सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस द्वारा महिला को इलाज हेतु धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था, जहां उसकी मौत तीन दिन बाद 27 मई को हो गयी थी।

तब तक महिला अज्ञात थी। सोशल मीडिया के सहयोग से महिला का पता लगाया गया। महिला की पहचान कालूबथान निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई। उसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर मामले की जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला की महिला तलाक शुदा थी। उसका प्रेम प्रसंग शाहाबुद्दीन अंसारी के साथ चल रहा था।

पैसे की लालच में शाहाबुद्दीन अपने दोस्त रब्बानी अंसारी को होंड़ा मोटरसाईकिल से लेकर सियारकनाली पहुंचा। जहां रेलवे लाइन किनारे अफसाना से दो लाख छबिस हजार छीन कर ह्त्या करने का प्रयास किया गया। साथ ही दोनों ने पैसों को आधा आधा बांट लिए। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया है और दोनों को जेल भेजा जा रहा है। उसके पास से मोटरसाइकिल एवं एक आईटेल का मोबाइल, जो की महिला का था, उसे तालाब से जब्त किया गया है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री से Google India के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज बिहार भवन नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक...

RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की...

पटना : पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व...

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img