Muzaffarpur में चल रही है अग्निवीर भर्ती रैली, कल होगी इस जिला के लिए रैली

मुजफ्फरपुर: Muzaffarpur में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। इस दौरान अभ्यर्थियों में काफी जोश दिखा। भर्ती में 970 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया जिनका दौड़ प्रतियोगिता सुबह करीब 04:30 बजे शुरू हुई।

भर्ती को लेकर भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से फर्जी कागजात का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी साथ ही कहा कि कई चरणों में दस्तावेज गहनता से जांच किया जा रहा है साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज और अन्य जानकारी बायोमेट्रिक प्रणाली के साथ कंप्यूटर में दर्ज किया जाता है। सेना की तरफ से अभ्यर्थियों को दलालों के बहकावे में न आने की सलाह भी दी गई और कहा गया कि यहां आने वाले उम्मीदवार सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर चयनित होते हैं किसी की पैरवी से नहीं।

अगर आप किसी दलाल के बहकावे में आते हैं तो वह आपको सिर्फ गुमराह कर सकते हैं। भर्ती रैली स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से सेना भर्ती ने रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए रैली स्थल से रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुफ्त बीएस सेवा भी मुहैया कराई गई है। शनिवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर के अभ्यर्थियों के लिए रैली होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फिर से जगी है Airport की आस, जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...