लोहरदगा में 40 हजार रुपये के लिए स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, दो गिरफ्तार

लोहरदगा. लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी संदीप सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

लोहरदगा में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या

मामले में एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि शुभम लोहरा और इबरान अंसारी ने स्वर्ण व्यवसायी संदीप सोनी को गहना खरीदने के बहाने अपने पास बुलाया था। फिर शुभम लोहरा ने अपने साथी इबरान अंसारी के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। फिर शव को कुछ समय के लिए अपने घर के गोदरेज में छुपाकर रखा और मृतक की स्कूटी को पहले अपने खेत में गाड़ दिया।

फिर मौका मिलते ही मृतक संदीप सोनी के शव को खेत में दफना कर करीब एक बोरा नमक शव में डाल दिया, ताकि शव जल्दी गलकर नष्ट हो जाय। पुलिस ने शक के आधार पर पुरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे 40 हजार रुपये की लेन-देन मुख्य वजह है।

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...