Advertisement
Advertisement

Rupauli विधानसभा उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

पटना: Rupauli विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद और जदयू दोनों ही दलों को हार का सामना करना पड़ा है। उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। रुपौली उपचुनाव परिणाम को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को एनडीए से जुड़ा नेता बताया और कहा कि हमारी लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार से थी।

उन्होंने कहा कि रुपौली की जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है और एनडीए को ही आशीर्वाद दिया है। बता दें कि रुपौली विधानसभा क्षेत्र से पिछले चार बार से विधायक रही बीमा भारती लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पद से इस्तीफा देकर राजद की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद एक बार उन्होंने राजद की टिकट पर फिर से विधानसभा उपचुनाव में अपना किस्मत आजमाया और इस बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

उपचुनाव का मतगणना शुरू होने के शुरुआती क्षणों में जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल आगे थे और सातवें राउंड की गिनती से निर्दलीय शंकर सिंह ने निर्णायक बढ़त बनाई और उन्होंने 8211 वोटों से जीत दर्ज की। जदयू के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे जबकि राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर।

यह भी पढ़ें- Rupauli: पिछड़ों के गढ़ में अगड़े ने दर्ज की जीत, ताकती रह गई जदयू-राजद

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rupauli Rupauli Rupauli
Commercial Advertisment

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...