Bypoll results: इंडिया ब्लॉक एनडीए पर भारी, 6 सीटों पर मिली जीत, चार पर आगे

Bypoll results: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के परिणाम में इंडिया ब्लॉक एनडीए पर भारी दिख रहा है। इंडिया ब्लॉक ने अभी तक छह सीटें जीत ली हैं और चार पर आगे है, जबकि भाजपा को एक ही सीट पर जीत मिली है और एक सीट पर आगे है।

Bypoll results: कांग्रेस को मिली दो सीटें

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों में से उत्तराखंड की दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा सीट जीत ली है। यहां से उसने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को मैदान में उतारा था। साथ ही कांग्रेस ने नालागढ़ सीट पर भी जीत हासिल की है।

Bypoll results: जालंधर AAP की जीत

वहीं इंडिया ब्लॉक की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप), जिसने पंजाब के जालंधर पश्चिम से उम्मीदवार मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा था, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर सीट जीत ली है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण समेत तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने मानिकतला विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है। इन चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता अन्नियुर शिवा तमिलनाडु के विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।

Bypoll results: रूपौली निर्दलीय उम्मीदवार आगे

बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे चल रहे हैं और इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार कलाधर मंडल हैं। रूपौली सीट बीमा भारती के पास थी, जो पूर्णिया संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मार्च में जनता दल (यूनाइटेड) से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गईं थी। हालांकि, वह निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से हार गईं थी। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट जीत ली है और वह मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर आगे चल रही है।

Related Articles

Video thumbnail
निरसा में गुरु नानक मिशन स्कूल में होली उत्सव, होली के रंग में रंगे शिक्षक और स्टाफ @22SCOPE
01:33
Video thumbnail
अमन साहू का पैतृक आवास पहुंची News @22SCOPE की टीम, सुनिए उनके माता - पिता का क्या कहना है - LIVE
11:54:59
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कौन - कौन से बड़े फैसले - LIVE
02:37:59
Video thumbnail
रामगढ़ सबस्टेशन में चोरी के इरादे से की गई सेंधमारी, शोर मचाने पर भाग गए चोर; दहशत में हैं कर्मी
02:15
Video thumbnail
Holi 2025 : अंशुल होम का होली मिलन समारोह, MLA विनोद सिंह ने दी लोगों को बधाई | Bihar | 22Scope
01:28
Video thumbnail
17 वर्ष की आयु में ही अमन साहू ने कैसे और क्यों थाम लिया हथियार, जानिए क्या बता रहे उनके पिता...
07:09
Video thumbnail
Holi 2025 : पटना के BD पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया | Bihar | 22Scope
03:24
Video thumbnail
Dumka News : राशन कार्डधारियों के घर जाकर BDO ने मारा छापा, फिर मचा बवाल | Ration Card | 22Scope |
02:46
Video thumbnail
Bokaro के चास में भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप की अवैध बिक्री, जांच के लिए पहुंची SDM | 22Scope
02:01
Video thumbnail
Pradeep Yadav ने उठायी आवाज तो मंत्री Sudhivya Sonu ने प्राथमिकता देने को लेकर ... Jharkhand News |
02:03
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -