Advertisement
Advertisement

Rupauli में हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को बताया जिम्मेवार

पटना: Rupauli विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। इस सीट पर जदयू और राजद को मात देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। रुपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय विधायक शंकर सिंह कि जीत को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने जदयू और राजद को अपनी अपनी हार के लिए जिम्मेवार बताया और कहा कि अब जनता इनसे ऊब चुकी है, जनता अब दूसरा विकल्प तलाश रही है।

उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी अब युवराज की तरह व्यवहार करना बंद करें। उन्होंने उपचुनाव में अपने किसी भी सहयोगी दल से बातचीत नहीं की। उन्होंने न तो लेफ्ट से बात की और न ही कांग्रेस से। खुद भी आखिरी दिन एक घंटे के लिए प्रचार करने आये।

तेजस्वी यादव युवराज की तरह काम करते हैं, चुनाव प्रचार में एक दिन पहले गए और पिकनिक मना कर लौट आए। यह कांग्रेस के लिए जागने की चेतावनी है कि अब लोगों का मोह राजद जदयू से भंग होने लगा है। जनता अब विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को भी राजद से सचेत रहने की सलाह देता हूँ।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जदयू ने रुपौली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया तो अब जनता का मोह राजद और जदयू दोनों से हो गया है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस यहां के जनता के लिए एक विकल्प बन सकती है बशर्ते कांग्रेस राजद से सचेत हो कर काम करे। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को बलि का बकरा बनाया गया है, पार्टी ने उनसे कोई कोआर्डिनेशन नहीं किया और यही वजह है कि रुपौली में राजद की हार हुई है।

यह भी पढ़ें- Rupauli: पिछड़ों के गढ़ में अगड़े ने दर्ज की जीत, ताकती रह गई जदयू-राजद

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rupauli Rupauli Rupauli Rupauli
Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...