Double Murder से दहल उठा मुंगेर, बाइक सवार अपराधियों ने….

मुंगेर: बिहार में आपराधिक वारदातों को देख कर साफ समझ में आता है कि अपराधियों में पुलिस का भय बिल्कुल ही नहीं है। ताजा मामला है मुंगेर से जहां दोहरे हत्याकांड से मुंगेर दहल उठा। घटना मुंगेर के एप्रोच पथ के संगीता लाइन होटल के समीप की है जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांक मोड़ के समीप संगीता लाइन होटल के पास एक खड़ी कार में बैठे दो लोगों पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार घटनास्थल पर आ कर रुकी और कार में सवार व्यक्ति ने होटल के एक कर्मी को दुकान से रजनीगंधा लाने के लिए कहा इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों न उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में चालक और एक अन्य सवार को गोली लगी जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान हो गई है। दोनों मृतक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी मंजीत मंडल और चंदन कुमार हैं। उन्होंने बताया कि मंजीत मंडल प्रॉपर्टी डीलर था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Aurangabad में देवर ने भाभी की हत्या कर फेंका नहर में, मृतिका की बेटी ने कहा…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Double Murder Double Murder Double Murder

Double Murder

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...