Nalanda में गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 45 लाख का नुकसान

नालंदा: नालंदा में भीषण अगलगी की घटना में करीब 45 लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर मोहल्ला की है जहां नारियल और मूंगफली के गोदाम में भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना में करीब 45 लाख रूपये के नारियल और मूंगफली जल कर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग नजदीक जाने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। गोदाम के संचालक ने बताया कि शनिवार की देर शाम गोदाम बंद कर घर चले गए। रात करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम में आग लग गई है।

आनन फानन में गोदाम पर पहुंचे तो भीषण आग लगी थी। मामले की सूचना अग्निशमन को दी जिसके बाद अग्नशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आने वाले पर्व तीज, कर्मा, दुर्गा पूजा और छठ को देखते हुए नारियल खरीद कर गोदाम में रखा था लेकिन सब आग की भेंट चढ़ गई।

मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी। अग्निशमन के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। क्षति का आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बजट से पहले Special Status की मांग तेज, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार..

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img