Commercial Advertisment

Gaya Jail में छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

गया: गया में डीएम और एसएसपी के निर्देश पर रविवार को अचानक जेल में अधिकारियों ने छापेमारी की। अधिकारियों की छापेमारी के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल विभिन्न वार्डों में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी की गई। हालांकि इस दौरान जेल में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई। छापेमारी में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार, सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, एडीएम समेत कई थाने की पुलिस शामिल रही।

बता दें कि पिछले दिनों सेंट्रल जेल बंद कोच के जिला पार्षद पति विमलेश यादव ने टेकारी के एसडीएम को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई थी। जेल में बंद धमकी देने के आरोपी से भी पूछताछ की गई लेकिन उसके पास से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Banka में अनियंत्रित कार ने दो को कुचला, दोनों की मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Jail

Gaya Jail

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...