ईचागढ़ में आजसू कार्यकर्ताओं से बोले सुदेश महतो, जनता की करें सेवा

चांडिल. अनुमंडल क्षेत्र के भादूडीह कैंपस में आजसू पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख सम्मेलन में केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि विधानसभा में स्वाभिमान की रक्षा हेतु चुल्हा गठन किया गया है। इस गठन से राजनीति चुनाव तक समिति नहीं है। यह गठन जनता सेवा के लिए किया गया।

ईचागढ़ में बोले सुदेश महतो

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। मेरी राजनीति से नहीं जन सेवा से जुड़ा है। ईचागढ़ विधानसभा इस आजसु के पाले में है। ईचागढ़ विधानसभा हमेशा भाजपा के पाले में रहता था। दस साल स्थानीय नेता हरे लाल महतो इस क्षेत्र में तन मन घन से जनता की सेवा कर रहे हैं। चारों प्रखंड में निशुल्क एम्बुलेंस, शिक्षा सेवा गांव के हर सुख दुःख में भुमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में एक इतिहास रचेगा। 20 साल से ईचागढ़ विधानसभा के प्रतिनिधि ईचागढ़ विधान सभा के बाहर के लोग कर रहे हैं। आजसू पार्टी के हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में विफल साबित हुआ। बेरोजगार को रोजगार मुहैया तथा बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया। जेएमएम सरकार की चुनावी वादे अभितक पूरा नहीं हुआ। एक मात्र महा विद्यालय है, जिसमें भवन का अभाव है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस ने चूल्हा प्रमुख के माध्यम से जनता की सेवा करना और चुनाव जीतने का उद्देश्य से किया गया। ईचागढ़ विधानसभा में लगभग 8500 चुल्हा प्रमुख बनाया गया। चुल्हा, ग्राम प्रधान ने जनता की सेवा के लिए संकल्प लिया। इस सम्मेलन में सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड,पंचायत, ग्राम के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...