Bokaro Accident : दो टेंपो में जोरदार टक्कर, 12 घायल, एक गंभीर…

Bokaro Accident : बोकारो में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है जहां दो टेंपो (ऑटो) के बीच सीधी टक्कर हुई है। घटना में करीब 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घायल महिला सुबहानपुर गांव की निवासी है।

Bokaro Accident : रिश्तेदार के शादी घर से वापल लौटते वक्त घटी घटना

घटना जिला मुख्यालय से 35 किलो मीटर दूर नवाडीह के समीप की बताई जा रही है जहां दो ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक घायल महिला ने बताया कि घटना तब घटी जब वे रिश्तेदार के शादी घर से ऑटो पर सवार होकर वापस लौट रही थी, इसी दौरान दो ऑटो में सीधी टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज तेज बारिश का येलो अलर्ट… 

टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला का दाया बांह टूट गया है, तथा कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। जख्मी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य जख्मियों का इलाज, फुसरो समेत अन्य अस्पतालों में चल रही है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...