आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने किया आंदोलन

बाघमारा (धनबाद) : बीसीसीएल एरिया 04 के वेस्ट मोदीडीह में संचालित भूमि आउटसोर्सिंग माईन्स प्रबंधन के खिलाफ मार्क्सवादी युवा मोर्चा बाघमारा कमिटी ने आर-पार की लड़ाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है. कम्पनी में स्थानीयता के आधार पर नियोजन की मांग सम्बन्धी छह सूत्री मांगपत्र पूर्व में ही प्रबंधन सौंपा गया था, लेकिन उसपर कोई पहल नहीं किया गया. मोर्चा ने कम्पनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि आनेवाले 15 दिनों में नियोजन देने पर पहल नहीं की गई तो मोर्चा द्वारा कम्पनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा.

मांगो को लेकर मार्क्सवादी युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन के तहत एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना में मुख्य रूप से मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो उपस्थित हुए. वहीं कई स्थानीय कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए.

धरनार्थियों की माने तो पूर्व में भी इसी कार्यस्थल पर आउटसोर्सिंग कम्पनी संचालित थी, जिसमें के स्थानीय युवा कार्यरत थे. उन पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी वर्तमान आउटसोर्सिंग कम्पनी ने प्राथमिकता नहीं दी. उन कर्मियों के साथ बेरोजगारी की समस्या होने के कारण पलायन को मजबूर हैं. जबकि हेमन्त सरकार की यह घोषणा है कि किसी की निजी कम्पनी के 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देना अनिवार्य है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. वहीं इस माईन्स से प्रभावित कई बस्तियां हैं, लेकिन आजतक किसी बस्ती के लोगों को रोजगार मुहैया नहीं कराया गया है.

रिपोर्ट : सूरजदेव मांझी

किसानों का आंदोलन खत्म, घर वापसी शुरू, पूरे देश में मनाएंगे विजय दिवस

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...