Advertisment

सोनारी में जुस्को ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांग्रेसियों के विरोध के बाद भी तोड़ी दुकानें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कागल नगर में जुस्को ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कागल नगर में अवैध अतिक्रमण कर टीन सेड की दुकानें बनाई गई है. जिसको हटाने पहुंची जुस्को की टीम को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, और मंत्री बन्ना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए.

वही जुस्को के द्वारा लाए गए जेसीबी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता लेट कर विरोध करना शुरू कर दिया. घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद मौके पर सीओ अमित श्रीवास्तव पहुंचे, और प्रशासन को सख्ती बरतने का आदेश दिया. वहीं सोनारी पुलिस ने सख्ती बरती और विरोध कर रहे कांग्रेसियों को हटाया.

लोगों ने सवाल उठया कि जुस्को के द्वारा एक ही दुकान को क्यों निशाना बनाया गया. जबकि वहां और भी कई टीन सेड की दुकान सोनारी कागल नगर में सड़क के किनारे बने हुए हैं. अंततः टीन सेड दुकान को कांग्रेस के जोरदार विरोध के बावजूद तोड़ दिया गया.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...