CO के नेतृत्व में गांधी नगर में चलाया गया ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’, सड़कों पर उतरे लोग

पटना सिटी : कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार की तरफ से राज्य के हर जिले में ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज यानी सात दिसंबर को पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत गांधीनगर में ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ शुरू किया गया है। जिसमें अतिक्रमण में आज बुलडोजर चला। अंचलाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पटना सिटी एएसपी राज किशोर सिंह और अगमकुआ थाना प्रभारी नीरज कुमार पांडे इन तमाम अधिकारी के मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चला। जहां अतिक्रमण चल रहा था वहां खूब हंगामा देखने को मिला।

लोगों ने कहा- बिना सूचना दिए हुए छती पहुंचाई जा रही है

लोगों का कहना यह है कि बिना सूचना दिए हुए छती पहुंचाई जा रही है और नुकसान किया जा रहा है। लोगों में भारी आक्रोश है, लोग पुलिस प्रशानस का खूब विरोध कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि ना कोई सूचना है और नहीं ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया गया है। रास्ता आने-जाने के लिए जो बनाया गया था उसे भी तोड़ा जा रहा है। वह काफी संख्या में लोग यहां मौजूद हैं। स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। कई जगह महिलाएं भी विरोध करते हुए सड़क पर उतर गई हैं।

Patna Atikarman 1 22Scope News

महिलाओं का कहना है कि हमलोग बुजुर्ग और बीमारग्रस्त हैं

महिलाओं का कहना है कि हमलोग बुजुर्ग और बीमारग्रस्त हैं। अगर रास्ता को तोड़ दिया जाएगा तो हमलोग किधर जाएंगे। इलाज कहां करवाएंगे। वहीं अभी बुलडोजर के द्वारा अतिक्रमण हटाने काम शुरू है। लोग प्रशासन अधिकारी को कोष रहे हैं। सरकार के विरोध में बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह गलत नीति है। जिससे लोगों की परेशानी होगी। वहीं सड़क किनारे कुछ लोगों ने दुकान भी खोल रखा है उनको हटाया गया है। उन्हें ध्वस्त किया गया। वहीं कुछ का कहना है कि भाजपा को हमलोग वोट किया लेकिन यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। गरीबों को उजड़ने का काम किया जा रहा है। गरीब क्या वोट नहीं दिया है। इस तरह नहीं होना चाहिए। यह कार्य जो हो रहा गलत है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार के अलग-अलग जिलों में चलाया गया ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...