नहर से मिली अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

सासाराम : रोहतास जिले के दिनारा भानस ओपी क्षेत्र के गरीगावां नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में अज्ञात महिला शव तैरने की सूचना इलाके में आग तरह फैल गई। सूचना पर दिनारा भानस थाना अध्यक्ष गुड़िया कुमारी के निर्देश पर काफी मशक्कत के बाद नहर में तैरते महिला शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए शिनाख्त में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर सदर अस्पताल सासाराम में महिला की शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस लाया है। दिनारा भानस का चौकीदार ने बताया नहर से अज्ञात महिला शव बरामद किया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।

पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत करवंदिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या पहाड़ स्थित खदान से एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद किया है। खदान से बरामद शव की शिनाख्त सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ला के 20 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त के साथ ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sasaram Body 1 22Scope News
पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

मृतक के भाई आकाश कुमार ने बताया कि उसका भाई अर्जुन कुमार पिछले दिन घर से पिकनिक मनाने के लिए निकला था।
शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन चल रहा था कि आज कामाख्या पहाड़ स्थित खदान में एक युवक की शव तैरने की सूचना मिली। जहां पुलिस के साथ पहुंचने पर उक्त शव की शिनाख्त की गई। पीड़ित परिजन ने मामले में जांच करने की मांग उठाई है। करवंदिया ओपी के एएसआई ने बताया कि खदान से बरामद पुरुष शव की शिनाख्त कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।

यह भी पढ़े : महाप्रबंधक ने किया स्टेशन परिसर का निरीक्षण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश...

झारखंड में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अब तक...

JSSC Excise Constable Exam: 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 में 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक होगी। 583 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण...

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...