पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ED की छापेमारी

मधुबनी : बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झंझारपुर स्थित गंगापुर पटना एवं पुणे आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है। बता दें कि आज सुबह ईडी की टीम झंझारपुर के पूर्व विधायक और लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे गुलाब यादव के गांव लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची है। केंदीय पुलिस फोर्स भी साथ में है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की है। गंगापुर में पूर्व विधायक, उनकी पत्नी विधान पार्षद अंबिका गुलाब यादव और उनकी बेटी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब आवास पर नही हैं। घर का केयर टेकर संदीप कुमार हैं जो घर के अंदर ही बताया जा रहा है। सुरक्षा बल को लगाकर ईडी टीम के कुल 12 से 13 लोग बताए जाते हैं। छह बजे सुबह से घर के अंदर जांच चल रही है। सुबह पहुंचते ही टीम ने पूर्व विधायक के घर के पहुंच पथ को सुरक्षा बल ने जाम कर दिया था। बाद में सड़क खोली गई।

यह भी पढ़े : नाव पर सवार होके शादी करने चले दूल्हा और बाराती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमर कुमार की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...