“अपराध और नक्सल परिदृश्य“ पर पुलिस मुख्यालय में बैठक

रांची : राँची स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से “अपराध और नक्सल परिदृश्य“ पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों से उनके क्षेत्र एवं जिलों में आपराधिक, वतर्मान नक्सल परिदृश्य तथा विधि-व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों और उसके निराकरण के लिए बनायी गई ठोस नीति पर कार्य करने तथा नक्सल अभियानों की जानकारी सहित पूर्व से दिये गये एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कीं. उन्होंने नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में आ रही कठिनाईयों के संबंध में जानकारी लेते हुये उसके तत्काल निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अप0अनु0वि0, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, झारखण्ड, ,पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस अधीक्षक, अप0अनु0विभाग, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक, ए0टी0एस0 तथा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, तथा सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया.

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...