Advertisment

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ओवरब्रिज निर्माण तक की डायवर्सन की मांग

धनबादः भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उपायुक्त से मिलकर फुसबंगला रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया और युद्ध स्तर पर इसके निर्माण की मांग करते हुए डायवर्सन का विकल्प देने की मांग की.

रागिनी सिंह ने बताया कि रेलवे आद्रा डिवीजन ने एक मार्च 2021 से ओवरब्रिज का निर्माण की शुरुआत की है.  ओवरब्रिज का निर्माण शुरु होते आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. जबकि, ब्रिज का निर्माण कार्य महज 15 दिनों तक ही चला. ब्रिज के दोनों ओर घनी आबादी है. पिछले 7 माह से आवागमन बंद रहने से स्थानीय निवासियों  को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अभी हालात यह है कि फुसबंगला के लोग जामाडोबा की तरफ से आना-जाना कर रहे है, जबकि जामाडोबा के निवासियों को झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है.

रागिनी सिंह ने ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करवाने और तत्काल डायवर्सन का विकल्प देने की मांग की.

रिपोर्टः रागिनी सिंह

राजनेता और पत्रकारों के मैत्री मैच में डुब गए 42 लाख, भाजपा ने की जांच की मांग

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...