कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन जल्द शुरू करे केंद्र सरकार- मंत्री बन्ना गुप्ता

नई दिल्ली/रांची : दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक हुई. बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मांग की कि कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन की सरकार जल्द शुरुआत करें.

इसके साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर गैप फिलामेंट प्रोग्राम, कोविड के रोकथाम के लिए बेहतर कोविड मैनेजमेंट की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की. स्वास्थ्य मंत्री ने ईसीआरपी फंड को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की भी अनुमति मांगी.

मंत्री ने दिया सुझाव

इसके साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड में चलाए जाने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आयुष्मान भारत के इलाज के लिए दिए जाने वाले 5 लाख रुपये से बढ़ाने का सुझाव दिया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वास्थ्य कार्यकर्मों की सराहना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सुझावों पर विचार करने की बात कही और राज्य सरकार द्वारा चलाये जाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्मों की सराहना की।साथ ही वैक्सीन कार्यक्रम को तेजी देने का आग्रह किया. दो दिवसीय दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और मंत्री के आप्त सचिव आसिफ इकराम भी बैठक में मौजूद रहे.

रिपोर्ट : शाहनवाज

मंत्री बन्ना गुप्ता से पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को मिला सिर्फ आश्वासन, कार्मिक विभाग का मामला बता झाड़ा पल्ला

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...