- रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी से रविवार रात आल्टो कार चोरी हुई।
- झारखंड और बिहार पुलिस ने डेढ़ घंटे में कार को बिहार के औरंगाबाद से बरामद किया।
- चालक ने पुलिस को देखकर कार को छोड़कर फरार होने की कोशिश की।
- दोनों राज्यों की पुलिस के त्वरित समन्वय से कार सुरक्षित बरामद हुई।
रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी से चोरी हुई आल्टो कार को झारखंड और बिहार पुलिस ने डेढ़ घंटे में औरंगाबाद से बरामद कर लिया। आरोपी फरार हो गया।
Ranchi Car Theft रांची: झारखंड और बिहार पुलिस के बेहतर समन्वय से कार चोरी के एक मामले में महज डेढ़ घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है। Ranchi के हरमू हाउसिंग कॉलोनी से चोरी हुई एक आल्टो कार बिहार के औरंगाबाद जिले से बरामद कर ली गयी। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की। बाद में रास्ता बंद मिलने पर वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Ranchi Car Theft: घर के बाहर खड़ी आल्टो कार लेकर फरार हुआ चोर
जानकारी के अनुसार, हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी देवानंद सिन्हा के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से उन्होंने रविवार की रात अपनी आल्टो कार (जेएच-01एम-1026) घर के गेट के बाहर खड़ी की थी। सोमवार की सुबह जब उन्होंने देखा तो कार गायब थी।
इसके बाद देवानंद सिन्हा ने अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में राज्य पुलिस प्रवक्ता सह आइजी नरेंद्र कुमार को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय सक्रिय हुआ और रांची के आसपास के सभी टोल प्लाजा को अलर्ट कर दिया गया।
Ranchi Car Theft: टोल प्लाजा से मिला सुराग, औरंगाबाद पुलिस ने शुरू की घेराबंदी
जांच के दौरान पता चला कि चोरी की कार बिहार के आमस थाना क्षेत्र स्थित सोलकाला टोल ब्रिज से गुजरी है। इसके बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।
सूचना मिलने पर औरंगाबाद जिले की अंबा थाना पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध आल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा।
अंबा थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ग्रामीण रास्ते की ओर भागा। आगे डैम के पास रास्ता बंद मिलने पर वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है।
Ranchi Car Theft: पुलिस की कार्रवाई से बदली कार मालिक की सोच
कार मालिक देवानंद सिन्हा ने बताया कि शुरुआत में पुलिस मुख्यालय से कार बरामद होने की सूचना मिलने पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बाद में जब पुलिस अधिकारियों ने कार की तस्वीर और उसका विवरण साझा किया, तब उन्हें भरोसा हुआ।
उन्होंने कहा कि कार चोरी होने के बाद उन्होंने उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी उनके मन में संदेह था, लेकिन इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस के प्रति उनकी सोच बदल गयी है।
वहीं, आइजी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10 बजे कार चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल झारखंड और बिहार पुलिस के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया। दोनों राज्यों की पुलिस के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से कार सुरक्षित बरामद कर ली गयी। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए औरंगाबाद पुलिस की टीम को बधाई दी।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
कार कहाँ से चोरी हुई थी?
कार Ranchi के हरमू हाउसिंग कॉलोनी से चोरी हुई थी। कार मालिक देवानंद सिन्हा ने रविवार की रात अपनी आल्टो कार (JH-01M-1026) घर के गेट के बाहर खड़ी की थी।
कार बरामद करने में कितना समय लगा?
झारखंड और बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कार को चोरी होने के महज डेढ़ घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया।
कार कहाँ मिली?
चोरी की कार बिहार के औरंगाबाद जिले में सोलकाला टोल ब्रिज से गुजरते समय पकड़ी गई। पुलिस ने इसे अंबा थाना क्षेत्र में बरामद किया।
आरोपी को पकड़ा गया?
नहीं, कार को पुलिस ने देख लिया तो चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा। आगे रास्ता बंद मिलने पर वह कार छोड़कर फरार हो गया।
Highlights


















