झारखंड Assembly Special Session से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। MMDR संशोधन और SIR पर सरकार केंद्र को घेरेगी।
Google पर 22Scope चुनें- हेमंत सोरेन ने 25-26 नवंबर के Jharkhand Assembly विशेष सत्र से पहले मंत्रियों-विधायकों के साथ रणनीति बैठक की।
- MMDR संशोधन कानून से झारखंड के खनिज राजस्व पर असर की चिंता जतायी गयी।
- SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय-सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही है।
- सरकार इन मुद्दों पर सदन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की तैयारी कर रही है।
झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर के विशेष सत्र से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। MMDR कानून और SIR पर सरकार केंद्र को घेरेगी।
Jharkhand Assembly Special Session रांची: Jharkhand Assembly के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर सत्ता पक्ष ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (MMDR) 2026 और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। सत्ता पक्ष ने इन दोनों मुद्दों पर सदन में केंद्र सरकार को घेरने और राज्य के हितों को मजबूती से उठाने की रणनीति बनायी।
Jharkhand Assembly Special Session: MMDR संशोधन कानून से झारखंड के राजस्व पर असर की आशंका
बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। सत्ता पक्ष का मानना है कि केंद्र सरकार का यह संशोधन कानून खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के आर्थिक और वित्तीय हितों को प्रभावित कर सकता है।
बैठक में खनिजयुक्त भूमि पर उपकर यानी सेस लगाने के राज्यों के अधिकारों को सीमित करने के संभावित प्रभावों पर चिंता जतायी गयी। विधायकों का कहना था कि इससे राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सरकार इन मुद्दों को विशेष सत्र के दौरान सदन में उठाने के साथ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर रही है।
Assembly Special Session:SIR में पारदर्शिता और समय-सीमा बढ़ाने की मांग
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किये गये हैं और कई मामलों की सुनवाई अब भी लंबित है।
बैठक में आशंका जतायी गयी कि जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने से आदिवासी और वंचित वर्ग के मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। सत्ता पक्ष इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के साथ पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसकी समय-सीमा बढ़ाने की मांग करेगा।
Assembly Special Session:के राजू ने भी जतायी चिंता, विधायकों को तैयारी के साथ आने का निर्देश
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू भी शामिल हुए। उन्होंने MMDR संशोधन विधेयक को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इसे पर्याप्त विचार-विमर्श के बिना लाया गया है। इससे खनिज उत्पादक राज्यों के अधिकार और राजस्व प्रभावित होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी मंत्रियों और विधायकों को पूरी तैयारी और तथ्यों के साथ विधानसभा के विशेष सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बैठक में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और MMDR संशोधन कानून तथा SIR को लेकर आम लोगों की चिंताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
सरकार की रणनीति है कि इन दोनों मुद्दों पर सदन में मजबूती से पक्ष रखा जाए और प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। विशेष सत्र में सत्ता पक्ष इन मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार को घेरने के साथ विपक्ष के सवालों का भी जवाब देने की तैयारी में है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Jharkhand Assembly के विशेष सत्र का आयोजन कब किया जा रहा है?
विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को दो दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
MMDR संशोधन कानून से झारखंड को क्या चिंता है?
सत्ता पक्ष को आशंका है कि यह संशोधन खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के राजस्व और आर्थिक हितों को प्रभावित कर सकता है, विशेषकर खनिजयुक्त भूमि पर सेस लगाने के अधिकारों को सीमित करके।
SIR प्रक्रिया पर सत्ता पक्ष की मुख्य चिंता क्या है?
सत्ता पक्ष को आशंका है कि जल्दबाजी में SIR प्रक्रिया पूरी करने से आदिवासी और वंचित वर्ग के मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और कई मामलों की सुनवाई अभी लंबित है।
विशेष सत्र में सरकार की क्या रणनीति है?
सरकार MMDR संशोधन और SIR मुद्दों पर सदन में केंद्र को घेरते हुए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर रही है।
Highlights


















