प्रेमिका ने लगा ली फांसी, प्रेमी गिरफ्तार

रांची: प्रेम में धोखा खाने के बाद प्रेमिका ने अपने घार में फांसी लगा ली, वहीं इस मामले में पुलिस ने प्रमी को गिरफ्तार किया है। घाटना सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित आनंद विहार कॉलोनी की है जहां प्रेमिका किराए के मकांन पर रह रही थी।

मृतका बोकारो स्थित गांधी नगर की रहने वाली थीवह रांची की एक दुकान में काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन रांची पहुंचे और सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल को खंगाला। मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है और पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती के प्रेमी का नाम विनय कुमार है और वह धुर्वा का रहने वाला है। पिछले 3 वर्षों से रोशनी व विनय मैं प्रेम संबंध था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात कही थी।

हालांकि, इसी दौरान विनय ने प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी जगह शादी तय कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही रोशनी को मिली, व्हाट्सऐप पर चैट करना शुरू किया। काफी मनाने के बाद भी जब प्रेमी शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो प्रेमिका ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...