सहनी के पिता की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, सांसद ने कहा- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो तेजी से होगा विकास

शेखपुरा : समस्तीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और लोजपा (रामविलास) की नेत्री शांभवी चौधरी ने बिहार के विकास को गति देने के लिए राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग को दुहराया है। राज्य कि सबसे युवा सांसद ने महिला और युवाओं के खास प्रतिनिधित्व के साथ बिहार को विकास के मार्ग पर और आगे ले जाने का दावा किया। उन्होंने यहां मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधी अनुरोध उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के अपने पहले भाषण में भी किया है।

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश सहित अन्य सभी मामलों में तेजी से विकास कर रहा है। विशेष राज्य के दर्जा मिलने पर यह विकास की गति और तेज होगी। हालांकि उन्होंने बताया कि योजना आयोग के समय में विशेष राज्य के दर्जा देने का प्रावधान था। लेकिन अब उसके स्थान पर नीति आयोग द्वारा भी इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होने बताया कि उनके पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी राज्य के तेजी से विकास को लेकर यह मांग विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उठाई है। उन्होंने बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। लोगों को सभी सरकारी योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने विकाससील पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शामिल अपराधियों को चंद्र घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके पूर्व लखीसराय के रास्ते यहां पहुंचने पर उनका जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ पति साइन कुणाल भी थे। यहां पाहुचने पर वे जिला में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिला, प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर पार्टी के सगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देने की अपील की। आगामी विधानसभा में एनडीए के सरकार के गठन में पूरे मनोयोग से लग जाने के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिया। यहां पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े : जीतन सहनी हत्याकांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला 3 खाली ग्लास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...