विधवा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद : विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित नंद विश्वकर्मा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह सुनसान इलाकों में जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई और दुष्कर्म करता था। यह पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन इसके पूर्व संकोचवश किसी ने इसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया। दरअसल, मामला बीते 24 जून की है। जिसमें कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावत गांव स्थित धावा नदी पार कर रही एक 42 वर्षीय विधवा महिला को पीछे से हमला कर बेहोश कर देता है और फिर उसे पास के ही झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करता है। होश आने पर महिला ने घटना की सारी जानकारी कासमा थाना की पुलिस को दी। संदर्भ में केस दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया।

आपको बता दें कि कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार एवं पुलिस उपाधिक्षक डॉ. अनु कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तकनीकि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा पीड़िता के बताएं अनुसार थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी 32 वर्षीय नंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके पास से तीन कीपैड और दो एंड्राइड मोबाइल फोन तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया अंडर गारमेंट्स, जिसमें खून लगा हुआ था उसे बरामद किया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं और लड़कियों से छिनतई तथा दुषकर्म करता था। लेकिन आज तक किसी ने संकोचवश इसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि धावा नदी से होकर सून-सान रास्ते से आने-जाने वाली अकेली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी और छिनतई की अन्य घटनाओं को काम करता था।

बीते 24 जून की दोपहर कांडी गांव जाने वाले रास्ता जो धावा नदी के पास पहुंच कर झाड़ी में छिप कर बैठा था। इसी दौरान सरावत गांव के तरफ से एक महिला सिर पर आंचल रख कर पैदल अकेली आ रही है। जैसे ही वह महिला कांडी गांव के तरफ जाने वाली धावा नदी के पास पहुंची कि उसने पीछे से एक मुक्का महिला के गर्दन पर मारा जिसमें वह बेहोश हो गई। महिला काफी पतली दुबली और कमजोर थी। उसे अपने कंधों पर उठाकर बगल के पहाड़ के पास खजुर के पेड़ के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में महिलाओं से उसने चार एंड्रॉयड और कीपैड फोन छिनतई भी किया है।

यह भी पढ़े : व्रजपात से बेजुबान जानवर की हुई मौत, किसान हुआ घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...