RJD कार्यालय में INDIA गठबंधन की बैठक, जिला मुख्यालय स्तर पर होगा प्रतिरोध मार्च

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन की आज बैठक हुई। 20 जुलाई को जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। इंडिया गठबंधन के सभी दलों की बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है। राज्य में लगातार हिंसा की घटना को लेकर चर्चा हुई। लगातार महिला अत्याचार, मुस्लिम समुदाय के उपर हमले हुए सरकार इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। सुशासन का नारा तार-तार हो चुकी है। एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार सुरक्षित नहीं है तो और आम लोग कैसे सुरक्षित रहेगा। 20 जुलाई को पूरे राज्य में प्रतिरोध मार्च करने का फैसला लिया गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2005 के पहले के स्वर्णिम काल को नकराने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। मैं 2005 के पहले की उपलब्धि की चर्चा करता हूं। सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हूं। वह जंगलराज नहीं स्वर्णिम युग बिहार का था। मूर्ख लोग जंगलराज और इस तरह का बयान देते हैं। अपने निकम्मापन को छुपाने का यह जरिया बना लिया है, इसीलिए वह लोग जंगलराज की चर्चा करते हैं। अनाथालय में बचिया सुरक्षित नहीं है। थका हुआ सरकार अपना दिन गिन रहा है। बिहार का जन-जन असुरक्षित है। नीतिश कुमार आप किस लालच में गृह मंत्री बने हुए हैं। उनके मंत्री बोल रहें है, भ्रष्टचार चरम सीमा पर हैं।

यह भी पढ़े : सहनी से मुलाकात कर दीपंकर ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में ये कैसा सुशासन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...