Advertisement
Advertisement

चाईबासा में एक करोड़ के इनामी नक्सली के दस्ते से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

चाईबासा. जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान बुधवार को नक्सल प्रभावित जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसमें सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल कर फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला और बारूद बरामद किये हैं।

चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान

जानकारी के अनुसार, चाईबासा के सारंडा के जंगली क्षेत्र में बुधवार को झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन संयुक्त रूप से अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हालांकि, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल कर फायदा उठाकर भाग गए। बता दें कि, इस मुठभेड़ में नक्सलियों की टीम को कुख्यात नक्सली कमांडर अनल लीड कर रहा था।

चाईबासा में ये हुई बरामदगी

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर राइफल, तीन एसएलआर मैगजीन, एक 303 राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक 303 मैगजीन, 174 राउंड एसएलआर कारतूस, 34 डेटोनेटर, एक लैपटॉप चार्जर के साथ, बिश्नोई साहित्यकार, एक नक्सल लाल बैनर, 17 बैटरियां, एक ब्लैक कारतूस पाउच, सात ब्लैक पिट्टू बैग, एक नक्सल टोपी, दो नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म, एक काला पटका, एक पावर बैंक, तीन मोबाइल चार्जर, पांच चार्जिंग केबल, एक डिजिटल मीटर, तीन पॉलिथीन शीट बड़ा साइज, 12 टॉर्च, चार छाता, एक पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर, सात पैकेट सरसों का तेल, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां, एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान को जब्त किया।

चाईबासा में तीन दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़

जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र पाथरबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान 14 जुलाई को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों का समूह खुद को कमजोर देख पीछे हट गया और जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पाथरबासा जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों का अस्थायी कैंप भी मिला था।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान/सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में दिनांक 14.07.2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान बुधवार को समय लगभग 05.50 बजे प्रातः छोटानागरा थानान्तर्गत ग्राम दोलाइगढ़ा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। अग्रतर सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से निम्नलिखित हथियार/गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...