कांकेर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक महिला माओवादी ढेर

कांकेर. खबर छत्तीसगढ़ से है। कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। इस दरान पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो राइफलें भी बरामद की हैं। साथ ही सुरक्षाबलों का जंगल में तलाशी अभियान जारी है। मृतक नक्सली की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

कांकेर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में माओवादी ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांकेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कल्याण एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ छोटे बेठिया क्षेत्र के बीनागुंडा गांव के पास जंगल में हुई। एसपी ने कहा कि नक्सली के बिनागुंडा गांव के पास डेरा डालने की गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान और तलाशी अभियान के लिए निकली थी। इस दौरान माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी रुकने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें मौके से एक महिला माओवादी का शव, एक .303 राइफल और एक .315 बोर राइफल बरामद की गई है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि, 2024 में अब तक छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने कुल 139 माओवादियों को मार गिराया है। उनमें से 137 माओवादी बस्तर डिवीजन में मारे गए है, जिनमें कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं। वहीं दो अन्य को धमतरी जिले में मार गिराया गया था।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...