Advertisment

Hazaribagh : ACB ने रिश्वत लेते दो को रंगेहाथ दबोचा…

Hazaribagh : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की टीम हजारीबाग काफी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बीते दिन हजारीबाग जिले के सदर अंचल से जहां एक तरफ रिश्वत लेते एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। वही आज पुण: दारू अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी सिमंत दत्त एवं उनके एक सहयोगी को ₹40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

Hazaribagh : जमीन का म्यूटेशन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बताया जाता है कि दारू अंचल क्षेत्र के झुमरा गांव के रहने वाले एक आवेदक पिछले कई दिनों से जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे थे और उनका काम नहीं हो पा रहा था। इसी म्यूटेशन कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी के द्वारा ₹60000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी और 40000 रुपए में म्यूटेशन का कार्य को लेकर बात बन गई।

ये भी पढ़ें- Pakur में सोशल मीडिया में युवती का फोटो अपलोड करने के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प और… 

आवेदक रिश्वत नहीं देना चाह रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग को दी। पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ₹40000 रूपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी एवं उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस गिरफ्तारी को लेकर भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य कर्मचारी एवं सरकारी कार्यालय में हड़कंप देखने को मिल रहा है।

Ranchi Airport Update: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, खराब मौसम...

Ranchi Airport Update: स्वतंत्रता दिवस से पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित हैं, यात्रियों को...

Jharkhand Railway Update: रांची आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी,...

Jharkhand Railway Update: रांची आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई है। नया रूट और समय-सारणी लागू होगी। RRB परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा...

Jharkhand Weather Update: आज गरज चमक के साथ होगी बारिश, रांची...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, भारी वर्षा और...