Hazaribagh : ACB ने रिश्वत लेते दो को रंगेहाथ दबोचा…

Hazaribagh : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की टीम हजारीबाग काफी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बीते दिन हजारीबाग जिले के सदर अंचल से जहां एक तरफ रिश्वत लेते एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। वही आज पुण: दारू अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी सिमंत दत्त एवं उनके एक सहयोगी को ₹40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

Hazaribagh : जमीन का म्यूटेशन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बताया जाता है कि दारू अंचल क्षेत्र के झुमरा गांव के रहने वाले एक आवेदक पिछले कई दिनों से जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे थे और उनका काम नहीं हो पा रहा था। इसी म्यूटेशन कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी के द्वारा ₹60000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी और 40000 रुपए में म्यूटेशन का कार्य को लेकर बात बन गई।

ये भी पढ़ें- Pakur में सोशल मीडिया में युवती का फोटो अपलोड करने के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प और… 

आवेदक रिश्वत नहीं देना चाह रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग को दी। पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ₹40000 रूपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी एवं उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस गिरफ्तारी को लेकर भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य कर्मचारी एवं सरकारी कार्यालय में हड़कंप देखने को मिल रहा है।

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...