नीट पेपर लीक: रिम्स की मेडिकल छात्रा हिरासत में

रांची: नीट पेपर लीक मामले में रिम्स की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर तीन में रहती है।

सीबीआई की टीम ने गुरुवार को सुरभि को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गई। इसके बाद टीम रिम्स पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। रिम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से सुरभि सहमी हुई थी। वह अपने सहपाठियों से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। इससे पहले बुधवार को सीबीआई ने पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया था।

इनमें तृतीय वर्ष के छात्र सीवान निवासी चंदन सिंह, पटना के रहने वाले कुमार शानू, धनबाद के राहुल आनंद और द्वितीय वर्ष के छात्र अररिया निवासी करम जैन शामिल हैं।

सीबीआई ने गिरफ्तार छात्रों के मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त किया है। चारों छात्रों के कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में गिरफ्तार रॉकी ने ही सीबीआई को एम्स छात्रों के बारे में भी जानकारी दी थी। इन छात्रों से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी रिम्स पहुंची थी।

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...