सेंटरिंग खोलने के दौरान मकान मालिक और मजदूर की मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में निर्माणाधीन शौचालय टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहां मकान मालिक और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं बचाव करने गए दो युवक अचेत हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गभीर बताई जा रही है। घटना मांझागढ़ के फुलवरिया गांव की है। मृतक का नाम सुधीर दुबे और फेंकू मिस्त्री है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मांझा थाना के फुलवरिया गाव में सुधीर दुबे अपने निर्माणाधीन घर में शौचालय का टंकी बनवा रहे थे। उसी दौरान शौचालय के टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर घुसे सुधीर दुबे और राज मिस्त्री फेंकू की दम घटाने से मौत हो गई। अंदर घुसे दोनों लोगों को बचाव करने गए दो युवक कुलदीप कुमार और अंकित कुमार भी बेहोश हो गए। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मांझा पुलिस ने जेसीबी के मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला।

आपको बता दें कि ग्रामीणों के मदद से कुलदीप कुमार और अंकित कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मांझा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, सभी आरोपी फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Dr Amit Ranjan ने प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव...

गोपालगंज में स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्रवृत्ति, अन्न-वस्त्र वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच मेधावी छात्रों को ₹25...

National Electrical Safety Week 2026: बिहार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह की...

बिहार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसओपी और...

Jharkhand Excise Constable Recruitment: 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई...

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के तहत चयनित 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अंतिम...