अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारिणी ने DM से की मुलाकात

रोहतास : अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारिणी ने सासाराम में कई मांगों को लेकर रोहतास डीएम से मुलाकात की। पिछले दिन तिलौथू में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट आदि मामले को भी डीएम के समक्ष मुलाकात कर अपनी बात रखी। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के केंद्रीय महासचिव डॉ. आशीष मित्तल, उपाध्यक्ष सुशांतो ओझा, शंकर सिंह कुशवाहा और रोहतास के अयोध्या राम के मौजूदगी में डीएम रोहतास को एक मांग पत्र भी सौंपा।

केंद्रीय महासचिव डॉक्टर आशीष मित्तल ने बताया कि रोहतास जिले के तिलौथू में 62 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा है। जिसे मुक्त कराकर भूमिहीनों के बीच वितरित करने। तिलौथू बाजार में अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा झूठे मुकदमे वापस लेने आदि मांग को लेकर डीएम रोहतास को एक ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने बताया कि पिछले दिन तिलौथू में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान लठैतों ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी थानाअध्यक्ष तिलौथू ने बैठक कराई और बैठक के बाद भी तीन मुकदमा अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं पर कर दिया गया। जो पूरी तरह से झूठी है।

यह भी पढ़े : बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...