Advertisment

लूट खसोट का एक जरिया बन गया है MDM, खाने में परोसा जा रहा है पीलू

मोतिहारी : बिहार सरकार सूबे में बेहतर शिक्षा को लेकर भले हीं लाख दावे कर लें लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और हीं बयां करती है। बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए सरकार ने हर स्कूल में एमडीएम लागू किया लेकिन एमडीएम लूट खसोट का एक जरिया बन गया। मामला पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के परसौना तपसी पंचायत के जयंत टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। जहां पिछले दो-तीन दिनों से बच्चों के खाने में एमडीएम के रूप में पीलू परोसा जा रहा था। जब इसकी शिकायत बच्चों ने अपने अभिभावकों से की तो अभिभावक विद्यालय पहुंचे जहां सच्चाई सामने आई की एमडीएम के रूप में खाने में पीलू परोसा जा रहा है।

आपको बता दें कि इसकी शिकायत पूर्व में भी ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को किया जा चुका था लेकिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कोई एक्शन नहीं लिया। बाद में प्रधानाध्यापिका एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया की हरकतों से तंग आकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग पटना को किया। अगले दिन तुरंत जांच के लिए एमडीएम की टीम विद्यालय पहुंची। भनक लगते हीं उक्त मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया भी जांच के लिए पहुंची। एमडीएम टीम वालों के सामने ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया और प्रधानाध्यापिका की पोल खुलने लगी। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो तीन दिनों से कीड़ा वाला खाना दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

यह भी पढ़े : SSB और स्थानीय पुलिस ने गांजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...