UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा, अभी इनका कार्यकाल बचा था 5 साल

नई दिल्ली : यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) के चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। टेन्यर खत्म होने से पांच साल पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। मनोज सोनी ने 2017 से यूपीएससी सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। जिसका कार्यकाल छह साल का होता है। उन्होंने कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

PM मोदी के करीबी कहे जाते हैं मनोज सोनी

यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के लिए जाना जाता है। जिन्होंने उन्हें 2005 में वडोदरा में एमएस विश्वविद्यालय का सबसे युवा कुलपति नियुक्त किया था। यूपीएससी में शामिल होने से पहले उन्होंने गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में तीन कार्यकालों में काम किया था। जसमें डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ओपन विश्वविद्यालय (BAOU) में दो कार्यकाल शामिल हैं।

UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा

यह भी पढ़े : अमन सहगल ने 139 रैंक लाकर UPSC में लहराया परचम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...