INDIA ब्लॉक प्रतिरोध मार्च : बैरिकेडिंग को तोड़कर निकले प्रदर्शनकारी

पटना : इंडिया गठबंधन की तरफ से आज यानी 20 जुलाई को मौजूदा बिहार सरकार के कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इंडिया ब्लॉक ने प्रतिरोध मार्च के दौरान इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर मार्च को आगे निकाला। प्रतिरोध मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल राजद, कांग्रेस, सीपीआई (एमएल), लेफ्ट और वीआईपी पार्टी सभी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजद और कांग्रेस के महिला विंग के नेता कार्यकर्ता भी प्रतिरोध मार्च में सरकार के खिलाफ कर रही है नारेबाजी। प्रदर्शन में मौजूद रहे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार की सरकार गरीबों के खिलाफ है। महंगाई सर चढ़कर कर बोल रहा है। शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान भी हमलोग उठाएंगे और ऐसा आवाज उठाएंगे कि सरकार का कान का पर्दा फट जाएगा। सरकार को इस गद्दी से उतार कर फेंकना है और बिहार को खुशहाली की ओर लेकर जाना है।

यह भी पढ़े : Bihar में कानून-व्यवस्था को लेकर INDIA गठबंधन का प्रतिरोध मार्च शुरू, कई बड़े नेता शामिल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...