Advertisment

फिर बरसा पुलिस का डंडा, अब पारा शिक्षकों पर ताबड़तोड़ हुआ लाठीचार्ज

रांची. कल सहायक पुलिसकर्मी पर लाठीचार्ज के बाद आज पारा शिक्षकों पर भी लाठीचार्ज हुआ। दरअसल, पारा शिक्षक, समान शिक्षकों का दर्जा पाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे लोग सीएम आवास का घेराव करने मोरहाबादी से प्रदर्शन करते हुए निकाले, लेकिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रांची कॉलेज के पास ही रोक दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेंडिग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें तीन पारा शिक्षक घायल हो गये।

प्रदर्शन को लेकर पारा शिक्षकों का कहना है कि उन्हें चुनाव के दौरान भरोसा दिया गया था कि सरकार बनने के बाद उन्हें समान शिक्षकों का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद वादा को भुला दिया गया। वे लोग काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। आज जब सीएम आवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने जबरदस्ती लाठीचार्ज किया है।

सहायक पुलिसकर्मियों पर भी लाठीचार्ज

बता दें कि, कल ही सहायक पुलिसकर्मियों पर भी रांची पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मी कल यानी शुक्रवार को सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सीएम आवास से पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इसमें कई लोग घायल हो गये थे। साथ ही प्रदर्शन में शामिल रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो भी घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती करना पड़ा था।

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...