डिजीटल डेस्क : Dhanbad – जेल में बिगड़ी भोजुपरी गायक भरत शर्मा की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती। धनबाद मंडल कारा में बंद लोकप्रिय भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को शहीद निर्मल महतो कालेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी और ब्लड़ प्रेशर 180 के पार पहुंच गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर अस्पताल के बाहर उनके शुभचिंतक जुटने शुरू हो गए हैं। भोजुपरी गायक भरत शर्मा भोजुपरी गायक भरत शर्मा
लगातार बेचैनी और घबराहट से परेशान हैं भोजुपरी गायक भरत शर्मा
बता दें कि बीते शुक्रवार को उन्होंने धनबाद सिविल कोर्ट में आयकर विभाग के तीन मामलों में आत्मसमर्पण किया था। धनबाद कोर्ट में समर्पण के बाद तबीयत खराब होने पर भरत शर्मा को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। उनका ब्लड प्रेशर 180 के ऊपर जा रहा है। उन्हें लगातार बेचैनी और घबराहट महसूस हो रही है। उनका ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल नहीं आया है। इलाज कर रहे हैं डॉक्टरों ने रविवार को विभिन्न प्रकार के पैथोलॉजी जांच कराने की तैयारी में है। अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट के बाहर पुलिस प्रशासन का पहरा है।
मेडिकल बोर्ड गठित कराई जाएगी भरत शर्मा के स्वास्थ्य की जांच
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उपचाराधीन गायक भरत शर्मा का रविवार को लिपिड प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल समेत अन्य पैथोलॉजी जांच कराए जाएंगे। जांच के बाद आगे स्थिति का आकलन किया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक, गायक भरत शर्मा ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उन्हें संबंधित दवाई दी जा रही हैं। उनकी निगरानी के लिए उनके घर वाले भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा।
इसमें मेडिसिन, सर्जरी, पैथोलॉजी समेत अन्य विभाग के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद मंडल कारा प्रबंधन को इसकी सूचना दी जाएगी। भरत शर्मा की भर्ती होने की सूचना के बाद कई शुभचिंतक भी वार्ड के आसपास घूम रहे हैं। इधर पुलिस प्रबंधन में बाहरी लोगों को अंदर जाने से रोक कर दिया है। फिलहाल घर के लोग ही उनके साथ हैं।
आयकर के तीन मामलों में गायक भरत शर्मा को मिली है कारावास की सजा
गायक भरत शर्मा ने आयकर विभाग के तीन मामलों में शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके बाद आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी ने उन्हें तीन मामलों में न्यायिक हिरासत में लेकर शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। भरत शर्मा तीनों मामलों में सजायाफ्ता हैं। उन्होंने इसी वर्ष बीते 27 जून को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर सरेंडर सर्टिफिकेट दाखिल करने का आदेश दिया था।
बता दें कि 13 जून 2018 को भरत शर्मा को आर्थिक अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आयकर विभाग से फर्जी दस्तावेज के आधार पर टीडीएस का भुगतान लेने संबंधी तीन मामलों में अलग-अलग दो वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई थी। भोजुपरी गायक भरत शर्मा भोजुपरी गायक भरत शर्मा भोजुपरी गायक भरत शर्मा



















