Advertisement
Advertisement

ओपन विवि में इसी सत्र से बीबीए और पीजी कॉमर्स की पढ़ाई

रांची: ओपन विवि-  जेएसओयू में पहली बार यूजी और पीजी का डिग्री कोर्स शुरू होने जा रहा है। यूजीसी द्वारा प्रथम चरण में दो डिग्री कोसों की अनुमति प्रदान की गई है।

इसमें यूजी और पीजी स्तर के एक कोर्स शामिल है। स्नातक स्तर पर बीबीए की पढ़ाई होगी। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर कॉमर्स विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी गई है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इन दोनों कोसों में एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी के 10 कोसों की पढ़ाई शुरू करने के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा था।

लेकिन यूजीसी ने इसमें सिर्फ दो विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी है। विवि प्रशासन ने कहा है कि यूजी-पीजी के अन्य कोसों की पढ़ाई शुरू करने के लिए यूजीसी को फिर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बताते चलें कि अभी झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के कोसों की पढ़ाई होती है। राज्य भर में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी सेंटर हैं। किसी भी सेंटर के माध्यम से एडमिशन लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ओपन विवि ओपन विवि
Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...