रांची: ओपन विवि- जेएसओयू में पहली बार यूजी और पीजी का डिग्री कोर्स शुरू होने जा रहा है। यूजीसी द्वारा प्रथम चरण में दो डिग्री कोसों की अनुमति प्रदान की गई है।
इसमें यूजी और पीजी स्तर के एक कोर्स शामिल है। स्नातक स्तर पर बीबीए की पढ़ाई होगी। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर कॉमर्स विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी गई है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इन दोनों कोसों में एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी के 10 कोसों की पढ़ाई शुरू करने के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा था।
लेकिन यूजीसी ने इसमें सिर्फ दो विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी है। विवि प्रशासन ने कहा है कि यूजी-पीजी के अन्य कोसों की पढ़ाई शुरू करने के लिए यूजीसी को फिर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बताते चलें कि अभी झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के कोसों की पढ़ाई होती है। राज्य भर में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी सेंटर हैं। किसी भी सेंटर के माध्यम से एडमिशन लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी।


















