रांची: राज्य के विवि व कॉलेजों में चल रहे बीसीए, बीबीए तथा बीएमएस कोर्स संचालन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) से मान्यता लेनी होगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है.
यूजीसी के सचिव प्रो मनीष जोशी के अनुसार राज्य के सरकारी विवि व कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों, प्राइवेट व डिम्ड विवि में चल रहे बीसीए, बीबीए व बीएमएस कोर्स संचालन के लिए अगले सत्र से एआइसीटीइ से मान्यता लेनी होगी.
इसके लिए संबंधित विवि व कॉलेजों को एआइसीटीइ के पास आवेदन करना होगा. जो विवि व कॉलेज अपने यहां पहली बार इन कोर्स का संचालन करना चाहते हैं, उन्हें भी एआइसीटीइ के पास आवेदन करना होगा.
वर्तमान में विवि व कॉलेजों में चल रहे स्नातकोत्तर कोर्स यानि एमबीए तथा एमसीए के लिए एआइसीटीइ से वाला कोर्स माना गया है. एआइसीटीइ ने सत्र 2024-25 के तहत मान्यता के लिए संस्थानों से आवेदन भी आमंत्रित किये हैं. नये व पुराने संस्थान कोर्स संचालन के लिए 26 फरवरी 2024 तक एआइसीटीइ के पास ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.मान्यता लेने का प्रावधान है.
सचिव ने कहा कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एडुकेशन एक्ट के तहत बीसीए, बीबीए व बीएमएस कोर्स को तकनीकी कोर्स के श्रेणी में शामिल किया गया है.
एमसीए व एमबीए की तरह बीसीए, बीबीए को समान तर्ज सचिव ने कहा है कि स्नातक स्तर पर भी इन कोर्स की मान्यता एआइसीटीइ से मिलने के बाद ही विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.
इसके अलावा मॉडल पाठ्यक्रम, पोर्टल के माध्यम से भारतीय भाषाओं में मुफ्त ई पुस्तकें, संस्थानों के लिए मार्गदर्शन योजना आदि का लाभ मिल सकेगा.
Highlights


















