Commercial Advertisment

आरा में पुलिस और किन्नरों के बीच झड़प, मची अफरातफरी

आरा: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में सगुन (पैसे) मांगने गये किन्नरों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान किन्नरों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. उसके बाद किन्नर रोड पर उतर गये और हंगामा करने लगे.

इस कारण करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. करीब घंटे भर से ज्यादा समय तक चले ड्रामे के बाद डॉक्टर ने पांच सौ रुपये देकर किसी तरह मामले को शांत कराया. इससे केजी रोड में काफी देर तक अफरातफरी मची रही. वहीं कुछ लोगों ने झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बता दें कि कुछ किन्नर गुरुवार की दोपहर केजी रोड स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में पैसे मांगने गये थे. कहा जा रहा है कि किन्नर ग्यारह सौ रुपये की मांग कर रहे थे. लेकिन डॉक्टर 50 रुपये दे रहे थे. इसे लेकर डॉक्टर और किन्नरों में विवाद हो गया. उसके बाद डॉक्टर की सूचना पर नवादा थाने की पुलिस पहुंच गयी. बात-बात में किन्नर पुलिस से भी भिड़ गये. दोनों ओर से हाथापाई होने लगी. उसके बाद किन्नर रोड पर आ गये और हंगामा करने लगे. काफी देर तक चले ड्रामे के बाद डॉक्टर ने पांच सौ रुपये देकर किन्नरों को शांत कराया.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...