Commercial Advertisment

आरा में पुलिस और किन्नरों के बीच झड़प, मची अफरातफरी

आरा: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में सगुन (पैसे) मांगने गये किन्नरों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान किन्नरों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. उसके बाद किन्नर रोड पर उतर गये और हंगामा करने लगे.

इस कारण करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. करीब घंटे भर से ज्यादा समय तक चले ड्रामे के बाद डॉक्टर ने पांच सौ रुपये देकर किसी तरह मामले को शांत कराया. इससे केजी रोड में काफी देर तक अफरातफरी मची रही. वहीं कुछ लोगों ने झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बता दें कि कुछ किन्नर गुरुवार की दोपहर केजी रोड स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में पैसे मांगने गये थे. कहा जा रहा है कि किन्नर ग्यारह सौ रुपये की मांग कर रहे थे. लेकिन डॉक्टर 50 रुपये दे रहे थे. इसे लेकर डॉक्टर और किन्नरों में विवाद हो गया. उसके बाद डॉक्टर की सूचना पर नवादा थाने की पुलिस पहुंच गयी. बात-बात में किन्नर पुलिस से भी भिड़ गये. दोनों ओर से हाथापाई होने लगी. उसके बाद किन्नर रोड पर आ गये और हंगामा करने लगे. काफी देर तक चले ड्रामे के बाद डॉक्टर ने पांच सौ रुपये देकर किन्नरों को शांत कराया.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...